Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / डोडापोस्त की तस्करी के आरोप में पिता व पुत्र गिरफ्तार

डोडापोस्त की तस्करी के आरोप में पिता व पुत्र गिरफ्तार

18 किलो 500 ग्राम डोडापोस्त चुरा व लग्जरी कार जब्त

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ पुलिस ने डोडापोस्त की तस्करी के आरोप में पिता व पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 18 किलो 500 ग्राम डोडापोस्त चुरा व लग्जरी कार को जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मेगा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान रतनगढ़ तहसील के कस्बा पड़िहारा में गोशाला के पास वाहनों का तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुजानगढ़ की ओर से आने वाली मारुति एर्टिका लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सीट पर प्लास्टिक के कटे में 18 किलो 500 ग्राम डोडापोस्त चूरा मिला, जिसका बाजार मूल्य करीब 74 हजार रुपए  है। पुलिस ने डोडापोस्त चूरा व कार को जब्त कर कार में सवार पंजाब के नकोदर निवासी गुरप्रीतसिंह एवं बलविंद्रसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले की जांच राजलदेसर थानाधिकारी सुरेंद्र राणा को सौंप दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur