आज रविवार को स्थानीय पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी एक पीकअप सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रणवीरसिंह ने बताया कि प्रात: मेगा हाईवे पुलिस ने रतनगढ़ की तरफ से आ रही एक पीकअप को रोका और चालक सहित उसमें अन्य साथी से पूछताछ की जिस पर उन्हें संदेह हुआ तो हाईवे हैडकांस्टेबल दिनेश कुमार ने थाने में सूचना दी। जिस पर एसआई सुरेन्द्र बारूपाल मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे और पीकअप की तलाशी ली तो पीकअप के फर्श के नीचे बने विशेष चैम्बर में डोडा पोस्त भरा पाया गया। जिसे निकाल कर तोला गया तो उसका वजन 80 किलो मिला। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर किशन पुत्र पृथ्वीराज गुर्जर निवासी बारू रासमी जिला चितौडग़ढ़ व राजू पुत्र भैरूलाल जाट निवासी रासमी जिला चितौडग़ढ़ ने बताया कि वे भीलवाड़ा से डोडा पोस्त भर कर रायसीनगर जा रहे थे। पुलिस ने पीकअप, डोडा पोस्त जब्त कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। – ऐसे हुआ हाईवे हैड कांस्टेबल को संदेह उक्त पीकअप को रोकने के बाद चैक किया तो पीकअप खाली थी उसमें मामूली कचरा था लेकिन चालक से पूछा तो उसने कहा कि वे रायसीनगर से थ्रेसर लेने जा रहे हैं जिसे पीकअप के पिछे टोचन कर लाया जाता है लेकिन पीकअप के पिछे हुक भी नहीं था ऐसे में टोचन कैसे करेंगे तथा नम्बर प्लेट भी घसी हुई थी। पीकअप के नीचे झूक कर देखा तो उसमें नीचे तक बोक्स जैसा लगा जिस पर संदेह हो गया कि कुछ छुपाया हुआ है। तब एसआई सुरेन्द्र बारूपाल ने अलग से लगे नटबोल्ट खुलवाये तो पीकअप के फर्श में बीच के हिस्से में केबिन बना मिला जिसमें डोडा पोस्त भरा हुआ था।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / डोडा पोस्त से भरी एक पीकअप सहित दो गिरफ्तार
डोडा पोस्त से भरी एक पीकअप सहित दो गिरफ्तार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।