चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेहरी में अपनी बहनों के साथ स्कूल जा रहे सात वर्षीय लड़के पर कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे बच्चे के चेहरे पर गहरे जख्म हो गए। मौके पर मौजूद एक युवक ने बच्चे को आवारा कुत्ते से छुड़वाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चे को निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया।अस्पताल में मेहरी निवासी लूणाराम नाई ने बताया कि उसका सा वर्षीय पोता सोनू नाई शुक्रवार सुबह अपनी दो बहनों के साथ स्कूल जा रहा था। तभी घर से कुछ ही दूरी पर आवारा कुत्ते ने सोनू पर हमला कर दिया, जिससे सोनू की आंख के नीचे और गाल पर गहरा जख्म हो गया। लहुलूहान हालत में परिजन युवक को डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया।लूणाराम ने बताया कि सोनू गांव की सरकारी स्कूल की कक्षा चार में पढ़ता है। इसका पिता प्रताप नाई पंजाब में नमकीन का काम करता है, जो दो दिन पहले ही वापस पंजाब गया था। सात वर्षीय सोनू तीन भाई बहनों में दो नंबर पर है। फिलहाल बच्चा अस्पताल में भर्ती है, जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सात वर्षीय बालक पर कुत्ते ने किया हमला
सात वर्षीय बालक पर कुत्ते ने किया हमला


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

