Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसरा को भूमि दान

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसरा को भूमि दान

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसरा, चूरू को गिरधारी लाल सेवदा एवं गायत्री देवी सेवदा ने आधा बीघा बेसकीमती भूमि दान कर पुनीत कार्य किया। गिरधारी लाल सेवदा ने बताया कि इस विद्यालय को पहले भी हमारे परिवार के सांवर मल सेवदा ने भूमि प्रदान की थी। अब विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत होने से विद्यालय में भूमि कम पड़ रही है, प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह राठौड़ ने परिवार को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने विद्यालय व्यवस्था एवं प्रभावी शिक्षण व्यवस्था से प्रभावित होकर भूमि दान करने का निर्णय लिया है। भामाशाह ने कमरों सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस कार्य मे पवन कुमार सेवदा एवं शशि बाला शर्मा ने प्रेरेक की भूमिका अदा की है। इस उपलक्ष्य में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोविन्द सिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक संतोष महर्षि, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कमल कुमार शर्मा एवं राजवीर सिंह राठौड़ ने दानदाता के घर जाकर उनका माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur