Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ‘टाबरिया न ठंडा झोला देई मेरी माय…, सेडल-सेडल शीतला ऐ मां…’

‘टाबरिया न ठंडा झोला देई मेरी माय…, सेडल-सेडल शीतला ऐ मां…’

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] ‘टाबरिया न ठंडा झोला देई मेरी माय…, सेडल-सेडल शीतला ऐ मां…’ जैसे गीत गाती महिलाओं ने सोमवार की सुबह शीतला धोरा, अशोक स्तंभ, पंडितपुर स्थित शीतला माता मंदिरों में धोक लगाई व ठंडे पकवान से मां को रिझाया। सुबह से ही शीतला माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया, जो अनवरत जारी है सोमवार की सुबह शीतला माता को रिझाने के लिए महिलाएं गीत गाती माताजी के मंदिर की ओर हाथों में प्रसाद से सज्जी थालियां लिए पहुंची। मंदिर में महिलाओं ने रात के बने पकवान व पूजा सामग्री थाली में सजाकर माता की पूजा-अर्चना करते हुए महिलाओं ने सुख-समृद्धि व निरोग रहने की कामना भी की। वहीं रविवार की रात शीतला मंदिरों में रात्रि जागरण का आयोजन भी हुआ। बास्योड़ा के दिन मां को रिझाने के लिए लोगों ने खूब पानी बहाया। परपंरा के अनुसार शीतला माता की पूजा करने के बाद लोग पानी बहाते हैं। इस काम में जुटे लोगों ने सोमवार को काफी कमाई हुई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur