Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : दहेज प्रताड़ना मामला: विवाहिता को घर से निकाला

,

Churu News : दहेज प्रताड़ना मामला: विवाहिता को घर से निकाला

Ratangarh dowry harassment case police investigation underway

रतनगढ़ में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

चूरू जिले के रतनगढ़ शहर के वार्ड संख्या 27 निवासी निशा पुत्री बंशीधर प्रजापत ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2024 को सुजानगढ़ निवासी विशाल प्रजापत के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था।

शादी के बाद बढ़ी दहेज की मांग

विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी।

आरोपितों में पति विशाल, सास मैना देवी, दादी सास सुरजीदेवी, ससुर शांतिलाल, जेठ विकास, जेठानी सुमित्रा, देवर गौतम और कालूराम शामिल हैं।

पीड़िता के अनुसार, सभी ने मिलकर उसके साथ क्रूरता पूर्ण व्यवहार किया।

मारपीट कर घर से निकाला

रिपोर्ट के अनुसार 19 मई 2024 को विवाहिता के साथ मारपीट की गई और कम दहेज लाने का ताना देते हुए उसे घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि परिवार द्वारा कई बार समझाइश के प्रयास किए गए, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

पुलिस ने शुरू की जांच

रतनगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।