Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रतिभा सम्मान समारोह में दर्जनो प्रतिभाओं का सम्मान

,

प्रतिभा सम्मान समारोह में दर्जनो प्रतिभाओं का सम्मान

आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] चिरंजीलाल धानुका प्राथमिक एवं श्रीदुर्गाप्रसाद धानुका बालिका प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर का प्रतिभा सम्मान समारोह शुक्रवार को हुआ। मदनलाल कम्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के त्रिविक्रम अपूर्वा मुख्य अतिथि तथा दौलतराम दायमा, ओमप्रकाश पुजारी विशिष्ट अतिथि थे। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन से शुरू हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य नरेंद्रकुमार चौमाल ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पर दिव्यम शर्मा, भावार्थ औझा, योगेश कटारिया, प्रियेशकुमार शर्मा, खुशी सैनी, गरिमा प्रजापत, श्रुति पारीक, गुंजन शर्मा, द्वितीय स्थान पर जिवेश प्रजापत, ओमेंद्र प्रजापत, रोहित शर्मा, गौरव, पायल आलवानी, योगिता शर्मा, रितिका, पिहू शर्मा, डिंपल प्रजापत तथा तृतीय स्थान पर हर्षवर्धन, रौनक, कार्तिक जांगिड़, शुभक महर्षि, वंशिका, मोहिशा शर्मा, रितिका, परिणीता रही। इस अवसर पर लीलाधर, सरोजदेवी, महेशकुमार, संजय सोनी, ललित कटारिया, मनोज हारित, योगेश स्वामी स्कूल परिवार के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निरंजन सैनी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur