Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / डॉ. बालकृष्ण कौशिक सराफ अलंकरण से सम्मानित

डॉ. बालकृष्ण कौशिक सराफ अलंकरण से सम्मानित

रतनगढ़। सृजनात्मक समाजसेवी संस्था दी यंग्स वेलफेयर सोसायटी का 39वां वार्षिकोत्सव शनिवार शाम लिंक रोड स्थित शांति देवी सोहनलाल भरतिया सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन उमादेवी गिरधारीलाल सराफ परिवार, अहमदाबाद के सौजन्य से किया गया।

समारोह की अध्यक्षता सोसायटी के संरक्षक भरत कुमार जालान ने की। मुख्य अतिथि डीईओ (माध्यमिक) चूरू संतोष कुमार महर्षि तथा विशिष्ट अतिथि सीबीईओ संदीप व्यास रहे।


डॉ. बालकृष्ण कौशिक को मिला सराफ अलंकरण

समारोह में साहित्यकार डॉ. बालकृष्ण कौशिक (सरदारशहर) को 25वां रामगोपाल गिरधारीलाल सराफ अलंकरण प्रदान किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, अलंकरण और ₹11,000 की राशि भेंट की गई।
यह सम्मान उन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।


मेधावी छात्र-शिक्षकों का सम्मान

कार्यक्रम में नगरपालिका क्षेत्र रतनगढ़ के:

  • 16 मेधावी विद्यार्थी (माध्यमिक व उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2025 में सर्वोच्च अंक प्राप्त)
  • 114 शिक्षक (अपने विषय का 100% परीक्षा परिणाम देने वाले)
  • 16 संस्था प्रधान (100% परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के)
    सहित कुल 146 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश

स्वामी विमर्शानंद गिरि महाराज ने शिक्षा में नैतिक मूल्यों के समावेश पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य भावी पीढ़ी को सशक्त और चरित्रवान बनाना है।

डीईओ संतोष कुमार महर्षि ने महापुरुषों के आदर्शों से बच्चों को जोड़ने के लिए सत्साहित्य पठन की प्रवृत्ति विकसित करने पर जोर दिया।

सीबीईओ संदीप व्यास ने संस्था को 25 वर्षों से शिक्षकों व विद्यार्थियों को सम्मानित करने की परंपरा बनाए रखने के लिए साधुवाद दिया।


व्यापक उपस्थिति

समारोह में बड़ी संख्या में संस्था प्रधान, शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्यजन उपस्थित रहे। संचालन राकेश गहलोत और राकेश नायक ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur