Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / डॉ शर्मा के विभागाध्यक्ष बनने पर किया अभिनंदन

,

डॉ शर्मा के विभागाध्यक्ष बनने पर किया अभिनंदन

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के नवनियुक्त विभागाध्यक्ष प्रो प्रशांत शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उनका अभिनंदन किया। विभागाध्यक्ष प्रो प्रशांत शर्मा ने कहा कि नई नियुक्ति नई जिम्मेदारी लेकर आती है। सभी के सहयोग से विभाग को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। उनकी पहली प्राथमिकता यही होगी कि समय पर कक्षाओं का संचालन हो और उसमें विद्यार्थियों की अधिक भागीदारी हो। प्रो. जे बी खान ने कहा कि ये विभाग का सौभाग्य है कि उसको प्रो प्रशांत जैसा नेतृत्व मिला है। जरूरत पड़ने पर विभाग के सभी सदस्य उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। विभाग के सदस्य मुकेश कुमार, आशीष शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर राजीव मीना, लक्षमण सिंह, संदीप पंवार, राकेश शर्मा, सफलता बेनीवाल, रामदयाल बिश्नोई, मोनिका प्रजापत, लालचंद स्वामी, समीरा , दिपान्शु बारूपाल, ज्योती कंवर, कपिल कुमार, संगिता, असमा, सपना, अलीपा, नीतु, पूजा आदि सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur