Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / डॉ श्याम लाटा उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

डॉ श्याम लाटा उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

सेवानिवृत्त जिला एवं सेशन जज डॉ श्याम सुन्दर लाटा को

चूरू, राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर सेवानिवृत्त जिला एवं सेशन जज डॉ श्याम सुन्दर लाटा को चूरू जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ लाटा वर्तमान में जोधपुर जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं तथा उनके पास नागौर जिला आयोग का कार्यभार भी है। इस नियुक्ति के बाद अब उनके द्वारा जोधपुर व नागौर में अपने पद के कार्य के अलावा प्रत्येक माह में एक सप्ताह चूरू जिला मुख्यालय पर भी कैम्प कोर्ट का आयोजन कर उपभोक्ता मामलों की सुनवाई व निस्तारण किया जायेगा। इस आदेश के द्वारा चूरू आयोग के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार भी डॉ लाटा को दिये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में चूरू आयोग के अध्यक्ष पी सी झाझरिया की सेवानिवृत्ति के कारण रिक्त पद पर यह नियुक्ति की गई है। विभिन्न उपभोक्ता, अधिवक्ता व सार्वजनिक संगठनों ने डॉ लाटा की नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे लम्बित उपभोक्ता मामलों के त्वरित निस्तारण के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur