Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / दुर्गेश गंगाणी को राष्ट्रीय स्तरीय बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार देने की घोषणा

,

दुर्गेश गंगाणी को राष्ट्रीय स्तरीय बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार देने की घोषणा

केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली द्वारा

सुजानगढ़, क्षेत्र के युवा कत्थक दुर्गेश गंगाणी को केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है। जिस पर दी यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए गंगाणी परिवार को बधाई प्रेषित की है। जयपुर घराने के प्रख्यात कत्थक गुरू पं. सुंंदरलाल गंगाणी के सुपौत्र व ख्यातिनाम डॉ. पं. जगदीश गंगाणी के पुत्र दुर्गेश गंगाणी संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली द्वारा पुस्कृत होने वाले सबसे युवा कलाकार हैं। ज्ञात रहे कि दुर्गेश गंगाणी ने गत वर्ष ही दी यंग्स क्लब के मंच पर अपनी मनभावन कत्थक प्रस्तुतियां दी थीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur