Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूलने पर ई-मित्र को किया निलम्बित

निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूलने पर ई-मित्र को किया निलम्बित

चूरू, चूरू शहर के महावीर प्लाजा के पीछे स्थित चौधरी ई-मित्र (हरलाल ढाका, कियोस्क कोड के 1187597) को दूसरी बार राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक सेवा शुल्क वसूलने पर 10,000 रु. जुर्माना लगाया गया है तथा 30 दिनों के लिए निलम्बित किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, ब्लॉक कार्यालय, चूरू को प्राप्त लिखित शिकायत की जांच के दौरान हरलाल ढाका (चौधरी ई-मित्र के 1187597) के ई-मित्र का औचक निरीक्षण प्रोग्रामर राजेन्द्र प्रजापत व सूचना सहायक महोब्बत सिंह द्वारा किया गया जिसमें हरलाल ढाका द्वारा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने की पुष्टि हुई। इससे पूर्व में भी चौधरी ई-मित्र पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर जुर्माना लगाया जा चुका है।

प्रोग्रामर राजेंद्र प्रजापत ने बताया कि ई-मित्र पर प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं हेतु राज्य सरकार द्वारा शुल्क निर्धारित है। यदि किसी भी ई-मित्र संचालक द्वारा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूल की जाती है तो प्रार्थी इसकी शिकायत सम्पर्क पोर्टल पर या 181 पर कॉल कर दर्ज करवा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur