Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ई टिकटों की अवैध दलाली के आरोपी को किया गिरफ्तार

ई टिकटों की अवैध दलाली के आरोपी को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ के निर्देशन में

सुजानगढ़, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ के निर्देशन में गठित की गई टीम ने ई टिकटों की अवैध दलाली की शिकायतें मिलने पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहायक उप निरीक्षक राजूसिंह, हैड कॉन्सटेबल श्रीराम और प्रदीप फिरोड़ा टीम को सूचना मिली कि जसवंतगढ़ के बस स्टैंड पर पर उम्दा ट्रेवल्स नाम का ई मित्र है और उम्दा ट्रेवल्स का संचालक ई मित्र की आड़ में रेल आरक्षित टिकटों का अवैध कारोबार करता है। सूचना की पुष्टि करने के लिए टीम ने उम्दा ट्रेवल्स पर दबिश दी तो उम्दा ट्रेवल्स का संचालक अमजद खान पुत्र मजीद खान निवासी जसवंतगढ़ पूरी तरह से टिकट दलाली में लिप्त पाया गया। टीम ने आरोपी अमजद को दलाली के काम में ली गई सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया और जोधपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 15 दिन के लिए सेंट्रल जेल भेजने के आदेश दिये गये हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur