चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
बेटे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज
पुलिस के अनुसार पड़िहारा निवासी सुल्तान जाट ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता ने बुधवार सुबह घर के पीछे बने कच्चे मकान में यह कदम उठाया।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जांच जारी
मामले की जांच सीआई गौरव खिड़िया कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।
