Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला को लकड़ियों से पीटा

जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला को लकड़ियों से पीटा

गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, खेत में घुसने से किया था मना

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के बिसाऊ थाना इलाके के कबीलसर गांव में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। लकड़ी के हमले से महिला गंभीर घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।बुजुर्ग महिला रामा देवी (60) के परिजनों ने बताया कि उनकी कबीलसर में पुश्तैनी जमीन है। जिस पर कब्जा करने की नियत से दो ट्रैक्टर लेकर राजू, दलु देवी, धर्मपाल और बलबीर आए। कबीलसर निवासी रामा देवी ने उन लोगों को जब अपने खेत में घुसने से मना किया। तब सभी लोगों ने रामा देवी पर लकड़ी से हमला कर दिया। वारदात में घायल रामा देवी को परिजन पहले बिसाऊ के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रामा देवी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन रामा देवी को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने रामा देवी का इलाज किया। अस्पताल में घायल बुजुर्ग महिला के परिजनों ने बताया कि आरोपी उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur