चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के दूधवाखारा थाना के गांव सहजूसर में एक बुजुर्ग महिला ने झोपड़े में सुसाइड कर लिया। घटना के समय घर में बहू और बच्चे थे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को फंदे से उतरवाकर दूधवाखारा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।दूधवाखारा सीआई अल्का बिश्नोई ने बताया कि सहजूसर निवासी बूराम ने रिपोर्ट दी कि उसकी भाभी कुनणी देवी (70) पत्नी सहीराम अपनी बहू और पोता-पोती के साथ खेत में रहती है, जो काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिवार के लोग रविवार दोपहर खाना खाकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान किसी समय में कुनणी देवी ने झोपड़े में फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौ हो गई। इसी दौरान परिवार का कोई सदस्य खेत में खल का कट्टा रखने आया था। तब उसने देखा कि कुनणी देवी फंदे पर लटक रही थी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को परिजनों की सहायता से नीचे उतरवाकर अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। जहां रविवार शाम शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुर्युद कर दिया गया। गौरतलब है कि कुणी देवी के एक पुत्र है, जो मंदबुद्धि है। एक बेटे की करीब एक साल पहले मौत हो गई। इसके बाद पति सहीराम की भी मौत हो गई थी। इससे कुणी देवी मानसिक परेशान हो गई थी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बुजुर्ग महिला ने झोपड़े में किया सुसाइड
बुजुर्ग महिला ने झोपड़े में किया सुसाइड



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।