Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतननगर पुलिस ने बिजली उपकरण चोर गिरोह के 3 आरोपी पकड़े

रतननगर पुलिस ने बिजली उपकरण चोर गिरोह के 3 आरोपी पकड़े

चूरू जिले की रतननगर पुलिस ने बिजली उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जयपुर के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ऐसे करते थे चोरी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले इलाके की रेकी करते थे। मौका मिलते ही बिजली उपकरण चोरी कर उन्हें बेच देते थे। आरोपियों की पहचान झोटवाड़ा निवासी राकेश कुमार, कालवाड़ निवासी शक्तिमान और नटवाड़िया निवासी शंकरलाल के रूप में हुई है।

मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए

पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों को दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने गांव जसरासर के विद्युत संयंत्र से उपकरण चोरी किए थे।

पुलिस की जांच जारी

सदर थानाधिकारी रामकरण सिद्ध ने बताया कि आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस ने आरोपियों को चूरू एडीजे कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur