Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रेलवे क्वार्टर में कर्मचारी मिला मृत अवस्था में

रेलवे क्वार्टर में कर्मचारी मिला मृत अवस्था में

जीआरपी ने दरवाजे को तोड़कर निकाला शव

शव को रखवाया है अस्पताल की मोर्चरी में

मृतक है बिहार का 57 वर्षीय नवल यादव

प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक माना है मौत का कारण

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक रेलवे कर्मचारी अपने सरकारी आवास पर मृत मिला। सूचना पर रतनगढ़ जीआरपी व सिविल पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी 57 वर्षीय नवल यादव रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर पद स्थापित था तथा उसे रेलवे कॉलोनी में एक सरकारी आवास भी आवंटित है। शुक्रवार की सुबह जब दूध वाला दूध लेकर आया, तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, उसके बाद आस पड़ोस के लोगों को घटना के बारे में बताया, तो जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तथा सरकारी आवास का दरवाजा तोड़कर नवल यादव को बाहर निकालकर रतनगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिविल पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद पर पदस्थापित था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur