Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कर्मचारियों ने कंडम कलेक्ट्रेट में बैठने से किया इंकार

कर्मचारियों ने कंडम कलेक्ट्रेट में बैठने से किया इंकार

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू की कंउम जिला कलेक्ट्रेट का एक हिस्सा शनिवार रात को गिरने के बाद यहां कर्मचारियों में भय का माहौल है। यहां के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने इस कंडम कलेक्ट्रेट में बैठने से इंकार कर दिया। मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सोमवार से पेन डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। मंत्रालयिक कर्मचारी निर्मल सैनी ने बताया कि फिलहाल बिल्डिंग शिफ्टिंग का काम शुरू हो चुका है। मगर अभी कर्मचारियों ने पेन डाउन हड़ताल शुरू की है। कलेक्ट्रेट के अलग अलग विभागो को अलग अलग बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है। एडीएम उतमसिंह शेखावत ने बताया कि एडीएम आॅफिस को शिफ्ट के लिए दो तीन भवनों के नाम बताये जा रहे है। इसलिए पहले अधिकारी के साथ मौके पर जाकर भवन की लोकेशन देखेंगे। इससे पहले रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री अविनाष गहलोत व प्रभारी सचिव भास्कर ए सांवत को मंत्रालयिक कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur