Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रोजगार सहायता शिविर 21 मार्च को

रोजगार सहायता शिविर 21 मार्च को

चूरू, रोजगार सेवा निदेशालय, राजस्थान, जयपुर तथा जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित मातृश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में 21 मार्च को सवेरे 10 बजे से बेरोजगार युवाओं के लिए एक दिवसीय रोगजार सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। रोजगार सहायक निदेश वर्षा जानू ने बताया कि शिविर में राज्य के 8 वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त शिक्षित बेरोजगार आशार्थियों को ई-कॉमर्स, बैंकिंग, सेल्स मार्केटिंग, सुरक्षा, बीमा इत्यादि निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से रिक्त पदो ंके विरूद्ध बेरोजगार आशार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला उद्योग केन्द्र, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आरएसएलडीसी, अनुजा निगम आदि द्वारा स्वरोजगार, ऋण योजना तथा संचालित योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बेरोजगार आशार्थी अपने मूल शैक्षणिक/फोटोयुक्त पहचान पत्र दस्तावेज मय प्रतिलिपि व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार सहायता शिविर में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur