Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रोजगार सहायता शिविर 28 फरवरी को

रोजगार सहायता शिविर 28 फरवरी को

चूरू, रोजगार सेवा निदेशालय, राजस्थान तथा जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 28 फरवरी, को सवेरे 10 बजे से जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में बेरोजगार युवाओं के लिए एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा।
रोजगार सहायक निदेशक वर्षा जानू ने बताया कि शिविर में राज्य के 8वीं पास से लेकर स्नात्तकोत्तर उपाधि प्राप्त शिक्षित बेरोजगार आशार्थियों को ई-कॉमर्स, बैंकिंग, सेल्स मार्केटिंग, सुरक्षा, बीमा आदि निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। विभिन्न कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से रिक्त पदों के विरूद्ध बेरोजगार आशार्थियों का चयन किया जाएगा। इसी के साथ उद्योग केन्द्र, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आरएसएलडीसी, अनुजा निगम द्वारा स्वरोजगार, ऋण योजना तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बेरोजगार आशार्थी अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेज, फोटोयुक्त पहचान पत्र दस्तावेज मय प्रतिलिपि, पासपोर्ट साइज फोटो आदि के साथ रोजगार सहायता शिविर में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये आशार्थी जिला रोजगार कार्यालय, चूरू में सम्पर्क कर सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur