Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रोजगार सहायता शिविर मंगलवार को

रोजगार सहायता शिविर मंगलवार को

बेरोजगार युवाओं के लिए

चूरू, रोजगार सेवा निदेशालय, जयपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, चूरू द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 31 जनवरी, 2023 मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, चूरू के पास स्थित अम्बेडकर पार्क में किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी वर्षा जानू ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य के 8वीं पास से लेकर स्नात्तकोत्तर उपाधि प्राप्त शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इस रोजगार सहायता शिविर में एसबीआई जीवन बीमा, भारत फाइनेन्स इन्क्लूजन लिमिटेड, ग्लेयर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, नव भारत फर्टिलाइजर लिमिटेड, चेकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, स्वास्तिक क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, जीएएस सेक्योर सोल्यूशन इन्डिया प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी लिमिटेड इत्यादि कम्पनियां रोजगार प्रदान करने के लिए शिविर में भाग लेंगी। बेरोजगार अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेज एवं प्रतिलिपि के साथ पासपोर्ट साइज फोटो लेकर रोजगार सहायता शिविर में उपस्थित हों।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur