रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ में छह लोगों ने एकराय होकर मस्जिद में प्रवेश कर ईमाम व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। घटना में आरोपियों ने सोने की चैन तोड़ ली व ईमाम की जेब से 10 हजार रुपए निकाल लिए। घटना के बाद ईमाम रतनगढ़ पुलिस थाना पहुंचा तथा पुलिस को लिखित रिपोर्ट भी दी है। हरियाणा के फिरोजपुर निवासी मोहम्म्द मसहूद मेव द्वारा दी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि वह रतनगढ़ के गांव नोसरिया में स्थित मस्जिद का ईमाम है। रविवार को मस्जिद का सदर हाफीज कासम अपने बेटे मारूफ, खालीद व राशिद निवासी रतनगढ़ तथा नोसरिया निवासी साबिर व सद्दाम के साथ जबरन मस्जिद में प्रवेश कर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। पत्नी राबिया जब छुड़ाने का प्रयास करने लगी, तो इन लोगों ने उसके साथ अभद्रता की तथा उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन तोड़ ली। आरोपियों ने ईमाम की जेब से भी 10 हजार रुपए निकाल लिए। जब शोर मचाया, तो लोग मौके पर पहुंचे तथा बीचबचाव कर छुड़ाया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मस्जिद में प्रवेश कर ईमाम व उसकी पत्नी के साथ मारपीट
मस्जिद में प्रवेश कर ईमाम व उसकी पत्नी के साथ मारपीट




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।