चूरू, डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022 की जानकारी प्रदान करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर कल्याण भवन में बुधवार 1 मार्च को प्रातः 10.30 बजे एक दिवसीय जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। उद्योग महाप्रबन्धक नानूराम गहनोलिया ने बताया कि शिविर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर मीणा के मुख्य आतिथ्य में अनुसूचित जाति/जनजाति के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी आमंत्रित रहेंगे। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार हेतु अनुसूचित जाति/जनजाति के उद्यमियों को नवीन उद्यम की स्थापना एवं स्थापित उद्यम के विस्तार हेतु ब्याज अनुदान एवं मार्जिन मनी युक्त ऋण का प्रावधान है। योजना अन्तर्गत उद्योग हेतु 10 करोड़, सेवा क्षेत्र में 5 करोड़ एवं व्यापार में 1 करोड़ रुपए तक के ऋण का प्रावधान है। मार्जिन मनी 25 प्रतिशत या 25 लाख जो भी कम हो तथा 25 लाख रुपए तक के ऋण पर 9 प्रतिशत ब्याज अनुदान, 25 लाख से 5 करोड़ तक 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं 5 करोड़ से 10 करोड़ तक के ऋण पर 6 प्रतिशत ब्याज अनुदान का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के लोग जो स्वयं का उद्यम/व्यापार करना चाहते हैं या स्थापित व्यवसाय को बढाना चाहते हैं, वे समय पर शिविर में पहुंच कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / उद्यम प्रोत्साहन शिविर बुधवार को
उद्यम प्रोत्साहन शिविर बुधवार को



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।