Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में 8 मार्च को ESM रैली, 6000 पूर्व सैनिक जुटेंगे

Churu News : चूरू में 8 मार्च को ESM रैली, 6000 पूर्व सैनिक जुटेंगे

Ex servicemen rally preparations at Churu stadium with army participation

सैन्य उपकरण प्रदर्शन, चिकित्सा शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
चूरू, जिला मुख्यालय पर 8 मार्च 2026 को ईएसएम (एक्स-सर्विसमैन) रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली को लेकर फौज और जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

यह कार्यक्रम जिला खेल स्टेडियम, चूरू में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, सैन्य अधिकारी और आमजन शामिल होंगे।

प्रशासन के अनुसार इस रैली में करीब 6000 भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजन भागीदारी निभाएंगे।

सैन्य उपकरणों का होगा प्रदर्शन

रैली के दौरान सैन्य उपकरणों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही भूतपूर्व सैनिकों के लिए शिकायत समाधान, रोजगार सहयोग और चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में वीर नारियों, वीरांगनाओं और वेटरन अचीवर्स का सम्मान भी किया जाएगा।

रोमांचक सैन्य गतिविधियां होंगी आकर्षण

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि रैली के दौरान कई रोचक और रोमांचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें शामिल हैं—

  • कलरिपयट्टू और सिलंबट्टम का प्रदर्शन
  • हॉट एयर बैलून शो
  • डॉग शो और पाइप बैंड
  • गतका और मलखंभ प्रदर्शन
  • फ्लाईपास्ट बाई ALH/WSI हेलीकॉप्टर
  • सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी

इन गतिविधियों से कार्यक्रम में आने वाले लोगों को भारतीय सेना की क्षमताओं और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

भूतपूर्व सैनिकों के लिए विशेष शिविर

रैली में भूतपूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए कई सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इनमें

  • पेंशन और स्पर्श सहायता
  • शिकायत समाधान केंद्र
  • रोजगार सहयोग शिविर
  • दंत चिकित्सा व अन्य चिकित्सा सुविधाएं

भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे ESM रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और कार्यक्रम का लाभ उठाएं।