रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] श्री चिरंजीलाल धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व परीक्षा यज्ञ चूरू जिला सचिव त्रिविक्रम अपूर्वा, जिला प्रचारक गीरेन्द्र , नगर प्रचारक नितिन के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ । प्रधानाचार्य लोकेश कुमार चौमाल ने आवश्यक निर्देश दिये। चूरू जिला सचिव त्रिविक्रम अपूर्वा ने यज्ञ की उपयोगिता के बारें में प्रकाश डाला। गीता जयन्ती के उपलक्ष पर गीरेन्द्र द्वारा सभी भैयाओ को गीता के श्लोक का महत्व बताया व सभी को नियमित गीता के श्लोक का वाचन करने का कहा । विद्या मंदिर में सभी भैयाओं को इस अवसर पर पुस्तक भेंट की । श्यामलाल शर्मा ने संगीत मय मंत्रोचारण से परीक्षा यज्ञ सम्पन्न करवाया। परीक्षा प्रभारी राजेश कुमार बशीर ने परीक्षा में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर नागर प्रजापत, दिनेश कुमार तिवाड़ी, श्यामलाल प्रजापत, पवन कुमार ठठेरा, श्यामसुन्दर ठठेरा, प्रकाश चन्द्र माली, विनोद बालान, जीवण सिंह, औंकार सिंह, बजरंगलाल, गिरधारीलाल, नरेन्द्र प्रजापत, सुरेश गहलोत, संजय इन्दौरिया, मनीष तिवारी, दिलीप शर्मा आदि उपस्थित थे ।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / धानुका आदर्श विद्या मंदिर में परीक्षा यज्ञ सम्पन्न
धानुका आदर्श विद्या मंदिर में परीक्षा यज्ञ सम्पन्न




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।