Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आबकारी पुलिस की कार्रवाई, हथकढ शराब को किया नष्ट

आबकारी पुलिस की कार्रवाई, हथकढ शराब को किया नष्ट

विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में आबकारी पुलिस मुस्तैद

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] विधानसभा चुनाव को लेकर आबकारी पुलिस क्षेत्र में मुस्तैदी से कार्य कर रही है। आबकारी थाना प्रभारी कमलसिंह राठौड़ के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री, निर्माण, भंडारण व परिवहन की रोकथाम के लिए विभिन्न कार्यवाही की गई है। इसीक्रम में मंगलवार को सरदारशहर तहसील के गांव घड़सीसर के जोहड़ से 56 लीटर हथकढ शराब बरामद की तथा एक हजार लीटर उतेजित वाश नष्ट कर आबकारी थाना में मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन बीकानेर एएच गौरी, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल अरविंदप्रतापसिंह, जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीनारायण के निर्देशन एवं सहायक आबकारी अधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थानाधिकारी कमलसिंह, आबकारी निरीक्षक कुशबू शर्मा के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। इस अवसर पर आबकारी विभाग के कर्मचारी सांवताराम, महेंद्रकुमार, श्रवणकुमार भी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur