चूरू, जिला मजिस्ट्रेट एवं कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने होली एवं धूलंडी पर्व पर जिले के विभिन्न कस्बों एवं क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेश के अनुसार, चूरू एडीएम को राजगढ़, चूरू, तारानगर व सरदारशहर तथा सुजानगढ़ एडीएम को सुजानगढ़, रतनगढ़ एवं बीदासर के लिए समग्र प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा चूरू, राजगढ़, तारानगर, रतनगढ़, बीदासर,सुजानगढ़ व सरदारशहर एसडीएम को उनसे संबंधित संपूर्ण उपखंड क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है। चूरू तहसीलदार को रतननगर, राजगढ़ तहसीलदार को राजगढ़, सिद्धमुख तहसीलदार को सिद्धमुख, तारानगर तहसीलदार को साहवा, रतनगढ़ तहसीलदार को राजलदेसर, सरदारशहर तहसीलदार को सरदाशहर, सुजानगढ़ तहसीलदार को सालासर, बीदासर तहसीलदार को छापर एवं भानीपुरा तहसीलदार को भानीपुरा कस्बों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है। सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने, संबंधित पुलिस अधिकारियों से समन्वय रखने सोशल मीडिया पर पर आपत्तिजनक सामग्री नहीं प्रचारित करने की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / होली एवं धूलंडी पर्व पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
होली एवं धूलंडी पर्व पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।