Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बिना दहेज शादी कर पेश की अनुकरणीय मिसाल

बिना दहेज शादी कर पेश की अनुकरणीय मिसाल

महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष विधायक डॉ कृष्णा पूनिया, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा ने की विवाह समारोह में शिरकत, नेहरा परिवार की पहल को सराहा

चूरू, घांघू के सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सिंह नेहरा एवं पूर्व सरपंच नाथी देवी नेहरा ने अपने बेटे अभय की शादी बिना दहेज करते हुए एक मिसाल पेश की है। महावीर सिंह नेहरा के बेटे अभय का विवाह गुरुवार को राजगढ़ के लाखलाण निवासी इंद्रसिंह श्योराण व सुमनदेवी की बेटी प्रीति से संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि नेहरा दंपत्ति ने अपने बड़े बेटे सौरभ का विवाह भी दो साल पहले बिना दहेज किया था। गुरुवार को दूसरे बेटे का विवाह भी बिना दहेज संपन्न किए जाने पर विवाह समारोह में शामिल हुए समस्त मेहमानों ने नेहरा दंपत्ति की इस पहल की सराहना की। नेहरा ने बताया कि उनके बेटे अभय की इच्छा पहले ही दिन से बिना दहेज के ही शादी करने की थी। जब घर में इस बात की चर्चा हुई तो सभी ने इस पर सम्मति दी और बेटे की सोच को सराहा। इस पर उन्होंने अपने वधू पक्ष के लोगों को भी इसके लिए सहमत किया और सभी की सहमति से विवाह एक रुपए नारियल में विवाह संपन्न हुआ।

बुधवार को समारोह में शामिल हुई राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष विधायक डॉ कृष्णा पूनिया ने कहा कि आज के भौतिकवादी दौर में बिना दहेज शादी का निर्णय निस्संदेह पूरे समाज के लिए प्रेरणा देने वाला काम है। राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि हर व्यक्ति इस तरह की शुरुआत करे तो ही समाज बदल सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इसी प्रकार अपने कार्यों से बदलाव की शुरुआत करनी होगी।

कार्यक्रम में प्रधान दीपचंद राहड़, पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, ओम सारस्वत, मोहन लाल आर्य, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, नारायण राम राहड़, रामकरण राहड़, सानिवि एसई शिशपाल सिंह, उद्योग महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया, सहायक विधि परामर्शी धर्मपाल शर्मा, कुमार अजय, वरिष्ठ विधि अधिकारी महेंद्र सैनी, सदर थानाधिकारी रजीराम, दूधवाखारा थानाधिकारी अल्का बिश्नोई, विकास मील, आसिफ खान, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नियाज मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विशिष्ट व्यक्तियों ने नेहरा परिवार को शुभकामनाएं दीं और बिना दहेज शादी को अनुकरणीय बताया। इस दौरान हरफूल सिंह नेहरा, बजरंग लाल नेहरा, मोहन लाल नेहरा, रणजीत सिंह मांझू, बलबीर सिंह मांझू, सौरभ नेहरा, प्रियंका, विरेंद्र सिंह, हरलाल सिंह, बीरबल सिंह, सुलतान सिंह, जयसिंह, रणवीर, विद्याधर सिंह, राजेश, विजेंद्र, अमित, अंकित, पंकज, हर्ष, आदर्श, कृयांश, हरफूल सिंह राहड़, सरपंच विमला देवी, उप सरपंच पूर्णसिंह, सुखलाल सिहाग, संजय दर्जी, बीरबल नोखवाल, नेमीचंद जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur