Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News – जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ की जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का विस्तार

,

Churu News – जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ की जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का विस्तार

चूरू, चूरू जिला कांग्रेस कमेटी (विधि प्रकोष्ठ) की जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप सिंह पूनिया, चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्राज खीचड़, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुरेश कुमार कल्ला, प्रदेश सचिव संजय शर्मा, प्रदेश सचिव गोपाल कृष्ण नारोलिया, प्रदेश सचिव करण झाझडा, चूरू जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, अनीश खान इत्यादि मंचस्थ अतिथि थे ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप सिंह पूनिया ने कहा की कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ को सभी जिला एवं तहसील स्तर पर विस्तारित कर सशक्त एवं मजबूत किया जा रहा है तथा अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को संगठन में जोड़कर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व पीड़ित व शोषित लोगों को न्याय प्रदान करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं रीति नीति का अधिकाधिक प्रचार प्रसार कर पार्टी को ओर अधिक सशक्त एवं मजबूती प्रदान करने में अधिवक्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है चुरू जिले में अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को संगठन में जोड़कर संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाया जायेगा।

इस अवसर पर राजेंद्र राजपुरोहित, सुरेश आर्य, मुस्तकीम अहमद, सुनील मेघवाल, गोविंद राम मेघवाल, राकेश सांगवान, सपना शर्मा, सुनिता सर्वा, विनय शर्मा, प्रेम कुमार, मंगल सिंह, अय्यूब खान, संजीव मीणा, धनराज, नरेंद्र सिंह, चेतन स्वरूप, जयसिंह नायक, प्रताप मेघवाल, कमल पंवार, भंवर सिंह, श्रीचंद सहारण, मोहनदास सैनी, राकेश तालणियां, महेश सोमासी, दिव्या वाल्मीकि, उस्मान, बिलाल खान, भूपेंद्र, समीर खान, सोयल खान, अजीज, अब्दुल्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अधिवक्ता एवं विधिवेत्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र राजपुरोहित ने किया व विधि प्रकोष्ठ चूरू जिला अध्यक्ष एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने स्वागत भाषण दिया तथा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सुरेश कुमार कल्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur