Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढाई

,

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढाई

चूरू, जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2024-25 में 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इस परीक्षा में केन्द्र सरकार के नियमानुसार छात्र-छात्राओं का आरक्षण आरक्षित होगा। जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

प्राचार्य हरीश कुमार मीणा ने बताया कि यह कक्षा 6 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त से बढाकर 25 अगस्त कर दी गई है। कक्षा 6 के लिए सत्र 2023-24 में चूरू जिले में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत वे छात्र-छात्राएं, जिनका जन्म 01.05.2012 से 31.07.2014 (दोनों दिनांक सम्मिलित) के बीच हुआ है, वे आवेदन करने के पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए https://www.navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/CHURU/en/home/ अथवा नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट का प्रयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायता केन्द्र के मो.न. 9784075751, 9414743594, 7357900409 पर संपर्क किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur