Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / फेल हो जाने के डर से घर से भागा बालक चूरू रेलवे स्टेशन पर मिला

,

फेल हो जाने के डर से घर से भागा बालक चूरू रेलवे स्टेशन पर मिला

गंगानगर का

क्लास में फेल हो जाने के डर से श्रीगंगानगर के घड़साना से भागा 12 वर्षीय बालक रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों को मिल गया। आरपीएफ चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि बालक गाड़ी संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली एक्सप्रेस से चूरू रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। अकेले बालक को रेलवे स्टेशन पर देखकर आरपीएफ जवानों ने पुछताछ की तो उसने बताया कि क्लास में फेल होने जाने के कारण डर से घर से भाग आया। बालक की पहचान विनोद कुमार पुत्र बुधराम विश्नोई निवासी बन बीडी तहसील घड़साना जिला गंगानगर के रूप में हुई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur