Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार समीर सेन और ललित सेन आए सुजानगढ़

,

बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार समीर सेन और ललित सेन आए सुजानगढ़

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ में जन्मे बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार समीर सेन और ललित सेन निजी काम से मंगलवार को सुजानगढ़ आए। इस दौरान समीर सेन ने बताया कि बड़े भाई दिलीप सेन के साथ मिलकर सैंकड़ों फिल्मों में संगीत दिया। जिनमें दर्जनों गाने सुपर हिट हुए। कुछ गाने आज भी लोगों की जुबान पर है।समीर ने बताया कि उनके बेटे सोहैल यशराज बैनर की आने वाली फिल्म में संगीत दे रहे हैं, जो आमिर खान के बेटे की डेब्यू मूवी होगी। समीर ने कहा कि आजकल ज्यादातर धुनें कंप्यूटर से बनती है, लेकिन वे ज्यादातर म्यूजिक पारंपरिक तरीके से ही बनाते हैं। इससे सैंकड़ों साजिंदों को भी रोजगार मिलता है। वहीं टीवी सीरियल इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा म्यूजिक देने वाले ललित सेन ने बताया कि जल्दी ही सोनी टीवी पर शुरू होने वाले मेगा सीरियल रामायण में उनका ही म्यूजिक होगा। बता दें कि ललित सेन ने बालिका वधु, सास भी कभी बहू थी, जैसे सौ से ज्यादा सीरियलों में म्यूजिक देकर अपनी कला का लोहा मनवाया है। बॉलीवुड में सेन परिवार की चौथी पीढ़ी काम कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur