चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले में रविवार रात से सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई। बारिश से मौसम ठंडा हो गया। सर्दी अचानक बढ़ गई। सुबह करीब चार और पांच बजे के बीच बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी एकत्रित हो गया। बारिश के बाद मौसम तो साफ हो गया है, लेकिन ठिठुरन वाली सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में हुई मावठ किसानों की गेहूं, सरसों की फसल को फायदा पहुंचाएगी। बूंदाबांदी का दौर सुबह करीब साढ़े सात फिर शुरू हुआ। मौसम के इस बदलाव के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। सुबह के समय दूध बेचने वाले दूधियों को भी इस मौसम से परेशानी बढ़ती है।मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी सप्ताह कुछ स्थानों पर मावठ होने की संभावना बनी हुई है। बारिश के बाद चलने वाली शीतलहर से बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी जुकाम और बुखार का विशेष ध्यान रखना होगा।शीतलहर के चलते ठंड के संपर्क में अधिक समय तक रहने से त्वचा कठोर और सुन्न हो जाती है। इसलिए शीतलहर के समय बच्चों और बुजुर्गों का विषेष ध्यान रखना चाहिए।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / वर्षा से किसानों का मन हर्षाया, सर्दी बढ़ी
वर्षा से किसानों का मन हर्षाया, सर्दी बढ़ी




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।