Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / यमुना जल समझौते से शेखावाटी अंचल के किसान होगे लाभान्वित – राठौड़

,

यमुना जल समझौते से शेखावाटी अंचल के किसान होगे लाभान्वित – राठौड़

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने की प्रेसवार्ता

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ व चूरू विधायक हरलाल सहारण ने शेखावाटी क्षैत्र के चूरू सीकर झूझंनू जिले में ताजेवाला हेड वर्क्स से यमुना नदी का पानी पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार , हरियाणा सरकार और राजस्थान सरकार के मध्य संयुक्त डीपीआर बनाने हेतु एमओयू के तहत हुऐ समझोते के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए अपने चूरू आवास पर प्रेस कॉफ्रेस की।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कार्यभार संभालते ही प्रदेश में विकास कार्य प्रारंभ हो चुके है। उन्होने कहा कि इस संदर्भ में उन्होने कई बार विधानसभा में आवाज उठाई थी परन्तु तत्कालीन कॉग्रेस सरकार की इस और अरूची की वजह से यह कार्य प्रारंभ नही हो सका। परन्तु जैसे ही प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन एवम् मुख्यमंत्री भजन लाल के प्रयासो से इस समस्या का स्थाई समाधान होने जा रहा है जो हम सब शेखावाटी क्षैत्र के लोगो के लिए आनन्द देने वाला है। उन्होने कहा कि इस समझौते से पिछले तीन दशक से लम्बित बहुप्रतिक्षित यमुना नदी का पानी शेखावाटी के किसानो व आमजन को मिलना संभव हो सकेगा।

राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही दशकों पुराने जल विवाद त्वरित गति से सुलझ रहे हैं। पीकेसी-ईआरसीपी के बाद अब यमुना जल बंटवारे के विवाद का समाधान होना शेखावाटी के लाखों किसानों के लिए संजीवनी साबित होगा। प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, नरेन्द्र कंवल, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur