Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आये दिन टूटते नालों पर लगे फैरोकवर बने परेशानी का सबब

आये दिन टूटते नालों पर लगे फैरोकवर बने परेशानी का सबब

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] स्थानीय धन्वंतरी मंदिर रोड़ से हाईवे की ओर जाने वाली न्यु लिंक रोड़ का कांर्सिग नाले पर लगा सीमेंटेड ब्लॉक आये दिन टूट जाते हैं, जिससे आए दिन वाहन चालकों को आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इस रोड़ से प्रतिदिन रोड़वेज व प्राईवेट बसों सहित सैकड़ों वाहनों का आवागमन रहता है। इस नाले पर लगभग दो माह पूर्व ही फैरोकवर टूट जाने से काफी शिकायत करने के पालिका प्रशासन द्वारा बदले गए थे। वर्तमान पुनः टूट जाने से वाहन चालकों काफी परेशानी हो रही है। वहीं चर्चा है कि शहर में कई स्थानों पर नालों पर लगे फैरोकवर जल्द टूट जाते हैं, जो शायद गुणवत्ता कितनी है दर्शाता है। इस संबंध में पूर्व में भी गुणवत्ता को लेकर शिकायत की भी गई थी। शहर में दर्जनों जगह फैरोकवर आये दिन टूट रहे हैं। इस समस्या को लेकर अनेक बार नगरपालिका को अवगत करवाया गया, लेकिन नगर पालिका द्वारा टूटे हुए फेरोकवर पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur