Shekhawati Live

चूरू में फायर सेफ्टी पर जोर, चिकित्सा कार्मिकों को प्रशिक्षण के निर्देश

अस्पतालों में मॉक ड्रिल, इमरजेंसी उपकरण और सेवाओं को मजबूत करने पर निर्देश

 
Churu collector reviewing health schemes and fire safety preparedness

चिकित्सा संस्थानों में फायर सेफ्टी अनिवार्य

चूरूजिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में फायर सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि

  • सभी चिकित्सा कार्मिकों को फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण दिया जाए

  • जिला व उप जिला अस्पतालों में नियमित मॉक ड्रिल करवाई जाए

  • आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्टाफ पूरी तरह तैयार रहे

 जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक

जिला कलक्टर गुरुवार को जिला परिषद सभागार, चूरू में आयोजित जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 आपातकालीन सेवाओं का हो बेहतरीन प्रबंधन

सुराणा ने कहा कि

  • सभी चिकित्सा संस्थानों में इमरजेंसी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए

  • आपातकालीन सेवाओं का प्रभावी और सुचारु संचालन किया जाए

  • जिला, उप जिला अस्पतालों सहित सीएचसी व पीएचसी में ओपीडी व आईपीडी सेवाएं मजबूत की जाएं

उन्होंने टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा करने और संसाधनों के विकास पर भी जोर दिया।

 डेटा एंट्री और पोर्टल अपडेट पर सख्ती

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि

  • विभागीय कार्यों की स्पष्ट जानकारी रखें

  • स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर सटीक और सही डेटा एंट्री सुनिश्चित करें

 संस्थागत प्रसव और स्क्रीनिंग पर फोकस

उन्होंने कहा कि—

  • सुजानगढ़ के बड़ाबर चिकित्सा संस्थान, जहां सर्वाधिक संस्थागत प्रसव होते हैं, वहां अन्य ब्लॉकों के स्टाफ की विजिट करवाई जाए

  • बेस्ट प्रैक्टिसेज को अन्य संस्थानों में लागू किया जाए

  • एनसीडी स्क्रीनिंग, ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की नियमित जांच हो

  • सभी ब्लॉकों में अपेक्षित प्रगति लाई जाए

 स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा

जिला कलक्टर ने

  • मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के आंकड़ों की समीक्षा

  • ओपीडी के अनुपात में मां योजना में टीआईडी जनरेशन

  • संस्थागत प्रसव बढ़ाने

  • टीकाकरण में एमआर-1, एमआर-2 और पेंटावेलेंट टीकों के गैप कम करने
    के निर्देश दिए।

 जेएसई व लाडो प्रोत्साहन योजना पर निर्देश

उन्होंने

  • जेएसई और लाडो प्रोत्साहन योजना के प्रति आमजन को जागरूक करने

  • योजना अंतर्गत नियमित भुगतान

  • आशा सहयोगिनियों का दिसंबर 2025 का भुगतान 31 जनवरी तक करने
    के निर्देश दिए।

 एनएचएम निर्माण कार्यों की समीक्षा

एनएचएम के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही—

  • एनक्यूएएस व एसक्यूएएस में प्रति ब्लॉक 4 असेसमेंट

  • मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच व दवा योजना

  • साफ-सफाई, टीकाकरण, परिवार कल्याण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, जननी सुरक्षा योजना, एम्बुलेंस सेवाएं
    जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 अधिकारियों ने दी प्रगति रिपोर्ट

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने योजनाओं की प्रगति से अवगत करवाया।
बैठक में जिले के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, पीएमओ, बीसीएमओ और कार्यक्रम प्रबंधक मौजूद रहे।