Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / फायरिगं की घटना को लेकर सर्व समाज ने की बैठक

फायरिगं की घटना को लेकर सर्व समाज ने की बैठक

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

सरदारशहर,वार्ड 23 में पूर्व पार्षद कमल नाई पर हुई फायरिगं को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से शहर के सर्व समाज ने बैठक कर अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन के खिलाफ हूंकार भरी। सर्व समाज के लोगों ने ओसवाल बड़ा बास पंचायती भवन में रविवार को सर्व समाज की बैठक रखी गई। जिसमें शहर के सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर फायरिंग की घटना व आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने की निंदा की। बैठक में सभी ने अपने विचार रखकर सभी की राय पर बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया। दो दिन के बाद भी फायरिंग के आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर भेजी गई है। शहर में पुलिस आरोपियों की लोकेशन पर दबिश दे रही है। लेकिन आरोपियों का अभी तक कोई सुराक हाथ नही लगा है। बैठक में पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा, प्रधान सत्यनारायण सारण, चेयरमेंन सुषमा पींचा,प्रतिपक्ष नेता राजकरण चौधरी, सहित कई समाज के नेताओं ने फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को सरदारशहर का बाजार बंद रखा जाएगा। बैठक में पालिका उपाध्याय मुरलीधर सैनी, अब्दुल रशीद चायल, पार्षद मदन ओझा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सौनी, एड. माणक भाटी, एड. राजेन्द्र राजपुरोहित, पूनमचंद तिवाड़ी, शंकरलाल उपाध्याय, करनीसिंह राजवी, उमरदीन सैयद, पंचायत समिति सदस्य समुंदर हुड्डा सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी से विचार विमर्श के पश्चात 51 सदस्यीय सर्वसमाज संघर्ष समिति का गठन किया गया। इस मीटिंग में निर्णय लिया गया कि सोमवार को सरदारशहर का सम्पूर्ण बाजार मय सब्जी मंडी, चाय पान की दुकान सहित ऑटो यूनियन ने भी बंद रखने का निर्णय लिया। मीटिंग में तय हुआ कि चाहे कितना भी लंबा संघर्ष करना पड़े सभी तन मन धन से एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। भारी तादाद में उपस्थित शहर वासियों ने हाथ खड़े करके कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष का ऐलान किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur