Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सीजन का पहला घना कोहरा छाया, दिनचर्या हुई प्रभावित

सीजन का पहला घना कोहरा छाया, दिनचर्या हुई प्रभावित

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले में शनिवार को इस सीजन का पहला घना कोहरा छाया। कोहरे के कारण घरों में लोगों की दैनिक दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई। शनिवार सुबह सर्दी के न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की फिर से गिरावट हुई है। सुबह के समय सड़कों पर चलने वाले वाहन ड्राइवरों को हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ी। सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।सुबह के समय परीक्षा देने के लिए जाने वाले स्टूडेंट्स को भी सर्दी से काफी परेशानी हुई। कड़ाके की सर्दी के बीच शनिवार को पारा लुढ़क गया। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट हुई है। सुबह दस बजे तक सूर्यदेव कोहरे की आगोश में छिपे रहे। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सर्दी के चलते चाय की दुकान पर लोगों की काफी भीड़ लगी रही। सर्दी के बढ़ने से अस्पताल में भी सर्दी जुकाम और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके अलावा सांस के मरीजों को इस समय विशेष ध्यान रखना चाहिए। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur