Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / दिशा समिति की प्रथम त्रैमासिक की बैठक 16 मई को

दिशा समिति की प्रथम त्रैमासिक की बैठक 16 मई को

चूरू, चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां की अध्यक्षता में 16 मई को दोपहर 3.30 बजे जिला परिषद सभागार में जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति (दिशा) की वर्ष 2023-24 प्रथम त्रैमासिक की बैठक आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर एवं दिशा कमेटी सदस्य सचिव सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि बैठक में कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, आरएसएलडीसी, पीएचईडी, समाज कल्याण विभाग, नगरपरिषद व नगरपालिका, जिला परिषद व पंचायती राज विभाग, आईसीडीएस, बीएसएनएल, रेलवे, खनन, उद्योग विभाग, रसद विभाग एवं राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों से सम्बंधित बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur