Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन बुधवार को

ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन बुधवार को

जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में

चूरू, जिले की 21-सरदारशहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के आगामी उप चुनाव 2022 के मध्येनजर मतदान के काम में ली जाने वाली इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन 9 नवंबर सवेरे 11 बजे एनआईसी वीसी कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में राजनैतिक दल प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जायेगा। रेण्डमाईजेशन के दौरान संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ईवीएम प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रथम रेण्डमाईजेशन के दौरान कुल मतदान केन्द्रों की 140 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट तथा 150 प्रतिशत वीवीपैट का रेण्डमाईजेशन किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur