Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर निकाला फ्लैग मार्च

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर निकाला फ्लैग मार्च

चूरू, लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत शनिवार को चूरू जिला मुख्यालय पर सीएपीएफ व पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। जवानों ने जिला मुख्यालय पर धर्मस्तूप चौकी से शुरू करते धर्मस्तूप, गढ़ चौराहा व सुभाष चौक से नई सड़क होते हुए वापस धर्मस्तूप चौकी तक फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष, प्रलोभनमुक्त चुनाव संपन्न करवाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी, पुलिस अधीक्षक जय यादव, एएसपी लोकेंद्र दादरवाल, एसएचओ मुकुट बिहारी, महिला थाना एसएचओ करतार सिंह, रतननगर एसएचओ जयप्रकाश सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur