Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / श्याम निशान यात्रा में महिलाओं का सैलाब

,

श्याम निशान यात्रा में महिलाओं का सैलाब

351 निशान के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली

सरदार शहर, [जगदीश लाटा ] श्याम महोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में आज अग्रसेन भवन से श्याम बाबा की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। श्री श्याम भक्त मंडल की ओर से सोमवार को स्थानीय अग्रसेन भवन से भव्य श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें तीन सौ इक्यावन निशान हाथों में लिए सैंकड़ों की तादाद में श्याम भक्त नजर आए। श्याम बाबा के भक्त डीजे की धुन पर झूमते , नाचते, गाते श्याम मंदिर खेजड़ी पहुंचे और सभी ने बाबा को निशान चढ़ाया ,धोक लगाई । यात्रा में महिलाओं की संख्या ज्यादा देखने को मिली, वहीं बच्चों ने भी भाग लिया । रास्ते में श्याम भक्तो़ं द्वारा ठंडे पानी जूस की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर भरत मिश्र, श्याम सुन्दर मितल, अजीत कंदोई , सूर्य प्रकाश लढिया , प्रकाश चौहान,संजय पारीक, गिरीश लाटा, संजय उदसरिया, भरत मिश्र, अजीत कंदोई , सूर्य प्रकाश लढिया , चैन रूप भाटी,राकेश रोड़ा आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur