Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर गुरूवार को बीदासर में

,

खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर गुरूवार को बीदासर में

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया

बीदासर, खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए 28 जुलाई गुरूवार को बीदासर के टाटिया धर्मशाला मे लगाया जायेगा। बीदासर में व्यापारियों व खाद्य कारोबारियों को मौके पर ही शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाया जायेगा। शिविर को लेकर व्यापार संघ के पदाधिकारियों से सम्पर्क किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार बीदासर के आसपास के जुड़े खाद्य कारोबारियों के लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर लगाया जायेगा । खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया बताया कि सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवायें। उन्होंने बताया कि 12 लाख से अधिक सलाना टर्नऑवर दुकानदार के लिए लाइसेंस जिसका शुल्क 2000 से 3000 हजार सालाना एवं 12 लाख से कम सालाना टर्नऑवर वाले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रूपये सालाना हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur