Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / खाद्य सुरक्षा टीम ने छापर में दो नमूने लिये

,

खाद्य सुरक्षा टीम ने छापर में दो नमूने लिये

दोनों नमूनों को प्रयोगशाला जयपुर जांच के लिए भिजवाया गया

चूरू, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने दो नमूने लिये। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि 23 जून 2022 को दो नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया की छापर में शंकर मिष्ठान भंडार से कलाकंद का एक नमूना लिया गया है। राहुल खेतेश्वर मिष्ठान भंडार से दूध की मिठाई का एक नमूना लिया गया है। व्यापारियों को साफ सफाई रखने व शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने के लिए पाबंद किया गया। दोनों नमूनों को प्रयोगशाला जयपुर जांच के लिए भिजवाया गया है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur