Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / खाद्य सुरक्षा टीम ने राजगढ़ में तीन नमूने लिये

,

खाद्य सुरक्षा टीम ने राजगढ़ में तीन नमूने लिये

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान

चूरू़ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन नमूने लिये। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि 22 जून 2022 को तीन नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया की राजगढ़ शहर में बीज एजेंसी से मैंगो ड्रिंक का एक नमूना लिया गया है। राजगढ़ शहर में गोस्वामी मिष्ठान भंडार से मावे की मिठाई का एक नमूना तथा संजय किराना स्टोर से नमक का एक नमूना लिया गया है। व्यापारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने व साफ सफाई करने के लिए पाबंद किया गया है। तीनों नमूने को प्रयोगशाला जयपुर में जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर एफएसएस एक्ट 2006 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur