Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सात वर्षों से क्षेत्र को हरा भरा करने में जुटी है समर्पण सेवा संस्थान

सात वर्षों से क्षेत्र को हरा भरा करने में जुटी है समर्पण सेवा संस्थान

मेड़बंदी पर पौधरोपण के लिए किसानों को जागरूक करना है उद्देश्य

रतनगढ़ , [सुभाष प्रजापत ] विश्व पर्यावरण दिवस या अन्य कार्यक्रमों में अक्सर लोग पौधरोपण कर अपने कार्यों की इतिश्री करने वाले लोगों के लिए समर्पण सेवा संस्थान एक मिसाल है। गत सात वर्षों में दो लाख से अधिक पौधों का वितरण एवं रोपण करने वाली संस्थान ने इतने वर्षों में 20 हजार से अधिक पौधे स्वयं के स्तर पर भी लगाए हैं। इस कार्य को संस्थान ने बिना किसी भामाशाह के सहयोग से किया है, जो पर्यावरण बचाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। क्षेत्र में हो रहे मिट्टी के दोहन को रोकने की दिशा में संस्थान ने अभियान शुरू कर रखा है। संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र सैन ने बताया कि बीते दो वर्षों में संस्थान को इस कार्य में सफलता भी मिली है। पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर संस्थान को नेपाल में हुए कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार भी वर्ष 2021 में मिला है। इसके अलावा तहसील, जिला एवं राज्य स्तर पर भी संस्थान कई बार सम्मानित हो चुकी है। सैन ने बताया कि उनका आगामी उद्देश्य किसानों को जागरूक कर खेतों की मेड़बंदी पर पौधे लगाना है, ताकि बढ़ रहे तापमान को कम किया जा सके तथा खेतों में अधिक से अधिक पैदावार हो सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur