Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / वन विभाग विकसित करेगा भव्य लव कुश वाटिका

वन विभाग विकसित करेगा भव्य लव कुश वाटिका

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, आकर्षक सुविधाओं सहित प्रकृति का ले सकेंगे आनंद

चूरू, बजट घोषणा 2023-24 की अनुपालना में चूरू जिले के डुंगर बालाजी मंदिर सुजानगढ़ क्षेत्र में लव कुश वाटिका विकसित की जायेगी। डीएफओ सविता दहिया ने बताया कि इस लव कुश वाटिका को ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे ईको ट्ूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के द्वारा जल्द ही लोकार्पण का कार्य करवाया जाएगा। डुंगर बालाजी मंदिर में आने वाले श्रद्वालु लव कुश वाटिका में आकर प्रकृति का आनन्द ले पायेंगे। वाटिका में आकर्षक प्रवेश द्वार, जनसुविधाएं, झाैंपा (गोजिबो हट निर्माण), बच्चों के लिये झूले, पानी का तालाब, तलाई निर्माण, ब्रिज एंड व्यू पॉईंट आदि का निर्माण करवाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सुजानगढ़ में सालासर बालाजी, तालछापर अभयारण्य, डुंगर बालाजी, सांई बाबा मंदिर इत्यादि काफी पर्यटक स्थल हैं। इन स्थानों के अतिरिक्त लव कुश वाटिका डूंगर बालाजी के पास खुलने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ावा होगा। गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन को बढ़ावे के कारण नये रिसोर्ट भी तालछापर अभयारण्य के आसपास खुल रहे हैं। लवकुश वाटिका में वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पेड़ एवं पौधे लगाकर एक छोटा सा जंगल विकसित किया जाएगा जिसमें लोग परिवार सहित टे्रंकिग, वॉकिंग, बर्ड वॉचिंग के साथ-साथ प्रकृति की गोद में समय व्यतीत कर पाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur