Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पूर्व विधायक अशोक पींचा भाजपा से निलम्बित

,

पूर्व विधायक अशोक पींचा भाजपा से निलम्बित

पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर की कार्रवाई

चूरू,[सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति की अनुशंषा पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए चूरू जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित किया है।जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि सरदारशहर के पूर्व विधायक अशोक पींचा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुषमा पींचा, चूरू जिला प्रमुख प्रतिनिधि मोहनलाल आर्य, सवाई बड़ी मंडल अध्यक्ष प्रभूदयाल सारण, भादासर मंडल अध्यक्ष मांगीलाल पूनियां, भानीपुरा मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाकर, सरदारशहर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश टाक को निलंबित किया गया है। इसके अलावा भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र नायक को भी निष्कासित किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur