Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पूर्व विधायक ने अपने निवास पर की जनसुनवाई

पूर्व विधायक ने अपने निवास पर की जनसुनवाई

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने गुरुवार को अपने निवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने विभिन्न समस्याओं से महर्षि को अवगत करवाते हुए समाधान की मांग की, जिस पर उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान सड़क, चिकित्सा, शिक्षा, पानी एवं बिजली सहित कई समस्याओं से लोगों ने अवगत करवाया, जिसके शीघ्र समाधान के लिए उन्होंने अधिकारियों से कहा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का जनकल्याणकारी बजट सभी वर्गों के लिए विकासोन्मुखी साबित होगा। राज्य सरकार का बजट शिक्षित, स्वस्थ एवं समृद्ध राजस्थान बनाने की ओर पहल है। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur